Tuesday, 13 August 2013

राजस्‍व मण्‍डल ने जारी की पटवार भर्ती परीक्षा 2013 संशोधित उत्‍तर कुंजी

          राजस्‍व मण्‍डल राजस्‍थान, अजमेर द्वारा पटवार परीक्षा 2013 की प्रोविजनल उत्‍तर कुंजी दिनांक 1/7/2013 को जारी करते हुए अभ्‍यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थी। 



          अब मण्‍डल द्वारा पटवार भर्ती परीक्षा 2013 की संशोधित उत्‍तर कुंजी जारी की गई है तथा यदि किसी अभ्‍यार्थी को अभी भी कोई आपत्ति हो तो वह ऑनलाईन आपत्ति प्रस्‍तुत कर सकता है। आपत्ति का निर्धारित प्रारूप पुर्वानुसार ही रहेगा। तथा आपत्तियों को दर्ज किये जाने की अन्तिम दिनांक 16/8/2013 निर्धारित की गई है, व्‍यक्तिश: अथवा डाक द्वारा प्रेषित आपत्तियों को स्‍वीकार नहीं किया जायेगा। दिनांक 16/8/2013 के पश्‍चात् प्राप्‍त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

मण्‍डल द्वारा जारी उत्‍तर कुंजी यहां से डाउनलोड करें ।



No comments:

Post a Comment