Monday, 12 August 2013

मुख्‍यमंत्री महोदय ने ली कर्मचारियों की सुध, पॅहुचे उद्योग मैदान


राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री श्री अशोक गहलोत उद्योग मैदान में करीब 6 दिनों से महापडाव में बैठे कर्मचारियों के बीच पॅहुचे और सभी धरने पर बैठे कर्मचारियों से आश्वासन देते हुए अनुरोध किया है '' कल 13/8 को मंत्रालयिक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक सचिव साहब से करवाकर मांगों का निस्तारण कर दिया जायेगा। विगत 15 दिनों से लगातार हो रही बरसात और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए अपना धरना समाप्त करें। इस मौसम में आप लोगों की तबियत खराब हो सकती है। मैं आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। आप भी हमारे परिवार के सदस्य हैं। इसीलिए किशनगढ़ दौरे से लौटते ही मैं एयरपोर्ट से सीधा आपके बीच पहुंचा हूं। 



      राज्य सरकार पिछले साढ़े चार सालों से कर्मचारी हितैषी के रूप में कार्य कर रही है। ऎसा पहली बार हुआ है कि वेतन संबंधी मांगों को लेकर गठित भटनागर समिति की पूरी रिपोर्ट को स्वीकार किया गया है। ऎसा पहले कभी नहीं हुआ। इसके अलावा जो कुछ बातें रह गई थीं उसके लिए भी हमने प्रमुख शासन सचिव वित्त डॉ. गोविन्द शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया। अधिकांश संवर्ग हमारे द्वारा किए गए निर्णयों से खुश हैं। अब आप लोगों की जो समस्याएं हैं, मैं चाहूंगा कि आप एक बार फिर से गोविन्द शर्मा जी से वार्ता कर लें।'' 


     

      कहते है दूध का जला छाछ को भी फूंक फूंक कर पीता है ,इसलिए केवल आश्वासनों पर एकाएक विश्वास नही होता ,क्योंकि यह संवर्ग 1998 में भी एक समझौते का धोखा खा चूका है। मुख्यमंत्री महोदय से हम यह अपेक्षा करते है कि वो हमारे साथ कोई राजनीति न कर के मांगों का सकारात्मक समाधान करेंगे।

No comments:

Post a Comment