Thursday, 8 August 2013

राजस्‍थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने जारी किया शुद्वि पत्र

राजस्‍थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा दिनांक 2.8.2013 को जारी वरिष्‍ठ अध्‍यापक ग्रेड-।। व प्राध्‍यापक (स्‍कूल शिक्षा) माध्‍यमिक शिक्षा विभाग के संबंध में यह सूचना जारी की गई है कि :-



(1). वरिष्‍ठ अध्‍यापक ग्रेड-।। के विज्ञापन के अन्‍तर्गत पद एवं विभाग के नाम के आगे अंकित अभिव्‍यक्ति ''उच्‍च प्राथमिक विद्यालयों के लिए'' को विलोपित समझा जाए।

(2).  वरिष्‍ठ अध्‍यापक ग्रेड-।। के विज्ञापन के अन्‍तर्गत पदों के वेतनमान की ग्रेड पे (रूपये 3600/-) के स्‍थान पर रूपये 4200/- पढी जावे।
(3).  प्राध्‍यापक (स्‍कूल शिक्षा) के विज्ञापन के अन्‍तर्गत पदों के वेतनमान की ग्रेड पे (रूपये 3600/-) के स्‍थान पर  रूपये 4800/- पढी जाए।

अन्‍य शर्ते यथावत रखी गई है ।


Source:RPSC, Ajmer