मंत्रालियक कर्मचारियों ने ग्रेड-पे में बढोतरी की मांग को लेकर करीब 15 हजार कर्मचारियों ने बुधवार को उद्योग मैदान पर महापडाव डालकर राज्य सरकार का विरोध जताया।
भारी बारिश में भी कर्मचारी मैदान पर डटे रहे। कर्मचारी संघर्ष समिति के महेश व्यास, मनोज सक्सेना, रमेश चन्द्र शर्मा ने चेतावनी दी की जब तक मंत्रालयिक कर्मचारियों की ग्रेड में बढोतरी नहीं होगी, महापडाव खत्म नहीं होगा। कर्मचारी 11 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर हैं।
Source: Rajasthan Patrika and Dainik bhaskar