Tuesday, 6 August 2013

एपीपी भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

राज्‍य सरकार ने मंगलवार को सहायक लोक अभियोजक- द्वितीय के 130 पदों पर भर्ती की प्रकि‍या को रोक दिया है , भर्ती के लि‍ए सोमवार को ही विज्ञापन जारी किया गया था,
अभियोजन निदेशालय के अनुसार अब इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 से बढाकर 40 की जा रही है तथा परिणाम लिखित परीक्षा और साक्षात्‍कार दोंनों के अंक जोडकर घोषित किया जाएगा, इस बारे में नियमों में संशोधन किया जा रहा है, आरपीएससी ने सोमवार को ही सहायक लोक अभियोजक-द्वितीय पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, 




Source: Rajasthan Patrika